Header Banner

गृहमंत्री ने कच्ची बस्ती में मनाई राखी

BY — August 29, 2015

विधवा महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र

290807उदयपुर। रक्षा बंधन पर उदयपुर की आजाद नगर कच्ची बस्ती हिरण मगरी सेक्टर 3 में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया को कच्ची बस्ती की महिलाओं उनको रक्षा सूत्र बांधा। कटारिया ने उपहार स्वरूप 25 विधवा महिलाओं को साड़ियां भेंट की।

संयोजक पार्षद लवदेव बागडी ने बताया कि कटारिया ने कहा कि रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए विशेष बीमा योजना चालु की है जिसमें शहर की गरीब माता एवं बहनों के लिए अपनी तरफ से प्रीमियम राशि 12 रू. प्रतिवर्ष जमा की जाएगी। महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि उदयपुर शहर को स्मार्ट केटेगरी में जोड़ दिया गया है। जिससे प्रत्येक स्तर के व्यक्ति का विकास होगा। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मून्दडा, गजपाल सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन लवदेव बागडी एवं धन्यवाद रामेश्वर भट्ट ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply