Header Banner

दुष्कर्म कर क्लिपिंग बना जमीन हड़पने का मामला

BY — September 1, 2015

rapeउदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ लोन के नाम पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बलात्कार करने और अश्ली ल क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपए नकद, जेवर और जमीन हड़पने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार बलीचा निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह ट्रासंपोर्ट का काम करती है। समाचार पत्र में विज्ञापन देखकर उसने केशव बागड़ी नामक युवक ने आसान शर्तों पर लोन दिलाने का झांसा दिया था। उसने अपने ऑफिस बुलाया और उसने 15 लाख का लोन करवाने का आश्वाासन दिया। एवज में 50 हजार रुपए कमीशन मांगे। उसने 20 हजार नकद, मकान व जमीन के दस्तावेज दे दिए।
कुछ दिनों बाद शाम को उसने वापस अपने ऑफिस बुलाया कि बैंक मैनेजर मिलना चाहता है। ऑफिस में गई तो बागड़ी के अलावा तीन ओर युवक बैठे थे। उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। आरोपी ने उसे बताया कि चारों ने दुष्कर्म कर क्लिपिंग बना ली। उसे क्लिपिंग भी बताई और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने डर के मारे करीब 6 लाख से अधिक और सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, चूडियां आरोपी को दे दी। आरोपी ने पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से सारी जमीन और मकान भी स्वयं के नाम पर करवा लिया। इसके बाद भी लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। उसने अपनी मां को बताया और मां के साथ आरोपी के ऑफिस गई तो आरोपी ने मारपीट की और धमकी दी। परेशान होकर उसने परिवाद पेश किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply