न्यायमूर्ति कांता भटनागर पुरुषार्थ सम्मान हंसा को

BY — September 1, 2015

010909उदयपुर। विज्ञान समिति के स्थापना दिवस पर इस बार से शुरू किया गया न्याियमूर्ति कांता भटनागर पुरुषार्थ सम्माेन-2015 टूस डांगियान की हंसा सेन को दिया गया। उन्हें यह सम्मान महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में कटिबद्धता से भावनात्मक, रचनात्मक एवं समूहीकरण से उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण दिया गया। अवार्ड गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने प्रदान किया।

010910न्या्यमूर्ति कांता भटनागर की दोहित्री प्राची भटनागर ने बताया कि न्यायमूर्ति भटनागर का नाम मेवाड़ के लिए परिचय का मोहताज नहीं है। सरल स्वभाव, मधुर वाणी, हाजिर जवाबी और अपने निष्पक्ष न्याय के लिए पहचानी जाने वाली न्यायमूर्ति भटनागर स्नेही व्य‍क्तित्व की धनी थीं। आज विज्ञान समिति के स्थापना दिवस पर उनके नाम पर अवार्ड घोषित करते हुए हर्ष है। यह अवार्ड प्रतिवर्ष दिया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती ज्योेति-अविनाश भटनागर, केएल तोतावत, केएल कोठारी, एलएल धाकड़ आदि मौजूद थे।

010911

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *