उदयपुर। फतहसागर पर गत रात्रि अजगर आ जाने से यकायक अफरा तफरी मच गई। लोगों ने सूचना दी तब मौके पर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के सदस्यं पहुंचे और अजगर को पकड़ कर वन में छोड़ा।
सोसायटी के संस्थापक पदम सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलने पर नरेश, गजेन्द्र सहित वे मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ कर सुरक्षित वन में छोड़ दिया। अजगर लगभग 11 फ़ीट लम्बा था और संभवतया भोजन की तलाश में इस ओर आ गया होगा। दिन को इस अजगर को मोतीमगरी फतेहसागर रोड की तरफ देखे जाने की सूचना मिली थी पर बाद में नाले की तरफ चला गया था।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.