Header Banner

ग्राहक के विवाद में होटल संचालक झगड़ाए

BY — September 7, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में ग्राहक की बात को लेकर दो होटल संचालकों में विवाद हो गया, जिस पर एक की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार पारस पुत्र केसरीमल चित्तौड़ा निवासी सर्वऋतुविलास ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी सूरजपोल क्षेत्र में एक होटल है। इस होटल के पास में ही सुरेश कुमार की भी होटल है। रविवार शाम को एक ग्राहक की बात को लेकर सुरेश कुमार ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे चोंटे आई। मारपीट के बाद पीडि़त पारस चित्तौड़ा ने सुरेश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply