Header Banner

मीनाक्षी व मुंशी देश में अव्वल

BY — September 7, 2015

आगम मंथन परीक्षा में सफलता पर सम्मान 

070901उदयपुर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ने राष्ट्रीय स्तर पर आगम मंथन प्रतियोगिता में उदयपुर की मीनाक्षी जैन एवं विजयलक्ष्मी मुंशी के राष्ट्रीय स्तर पर 99.5 प्रतिशत अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज यहां सम्माुन किया गया।

स्थानीय प्रभारी ताराचन्द सिंघवी ने बताया कि तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, युवक परिषद अध्यक्ष दीपक सिंघवी, एवं महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रा बोहरा ने सफल अभ्यर्थीयों का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं मधुबाला चौहान, पुष्पा कोठारी, मीनल इन्टोदिया, दीपा इन्टोदिया, स्वीटी भण्डारी, चन्द्रा बोहरा, कंचन सोनी, कंचन जैन, सीमा भोलावत, भगवत भण्डारी, आशा हरकावत, भंवर लाल चव्हाण, रेश्मा बाबेल, आजाद तलेसरा, सीमा बाबेल, बसंत कठालिया, सरोज पोरवाल, तारा कच्छारा, मोनिका कोठारी, भूपेन्द्र धाकड, कमला सुराणा आदि थी। इस अवसर पर मुनि राकेश कुमार, मुनि सुधाकर एवं मुनि दीप कुमार ने सभी सफल परीक्षार्थीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply