Header Banner

यस, मे आई हेल्प यू सर्विस का शुभारम्भ

BY — September 8, 2015

080902उदयपुर। उदयपुर में पहली बार यस मैं आई हेल्प यू की सर्विस शुरू की गई है। 22 सर्विसेज एक ही छत के नीचे प्रदान करने वाली इस संस्था का उद्घाटन महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने किया।

संस्था के इरफान खान ने बताया कि शहरवासियों को अब घर के छोटे मोटे काम के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां पर हर तरह का निर्माण कार्य, इलेक्ट्रीक, मकान रिपेयरिंग, प्लम्बिंग, कारपेंटर, पेंटर, लोहे की वेल्डिंग, मार्बल एवं टाइल्स, पीओपी, एल्युमिनियम, आउटर एलिवेशन, इंटीरियर डेकोरेशन, दीमक ट्रीटमेंट, गार्डनर, चाइना मैजिक टाइल्स सहित अन्य कई सर्विसों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, व्यवसायी शब्बीर के मुस्तफा, डॉ. खलील मोहम्मद अगवानी, अंजुमन सदर मोहम्मद खलील, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पार्षद मोहसिन खान, शांतिलाल जैन ने शिरकत की। यहां का टोल नं 0294-6511111 रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply