Header Banner

कुएं में मिला अधेड़ का शव

BY — September 10, 2015

accउदयपुर। साकरोदा में गत रात्रि से गायब एक अधेड़ का शव कुएं  में तैरता हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार साकरोदा निवासी अमरसिंह गत रात्रि को बिना बताएं घर से निकल गया था और रात भर घर पर नहीं आया था। सुबह परिजनों ने तलाशना शुरू किया तो मृतक का शव खेत पर स्थित कुएं में तैर रहा था।परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया। जिस पर मौके पर डिप्टी माधुरी वर्मा भी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त करने पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply