बड़गांव की 8 बेटियां वॉलीबाल में राज्य स्तर पर करेगी प्रदर्शन

BY — September 11, 2015

110901उदयपुर। शहर के समीपस्थ राजकीय माध्यमिक बालिका विद्यालय बड़गांव की आठ छात्राएं राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हनुमानगढ़-संगरिया में 11 से 16 सितम्बर तक आयोज्य है।

विद्यालय की शारीरिक शिक्षक श्रीमती स्नेहलता मेहता ने बताया कि हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय ने (19 वर्ष वर्ग में) प्रथम स्थान एवं (17 वर्ष वर्ग में) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों की चार-चार छात्राओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। इसमें 17 वर्ष वर्ग में विद्या रंगास्वामी, करिश्मा रंगास्वामी, काजल गौड़ व लीला गमेती एवं 19 वर्ष वर्ग में मनीषा लौहार, प्रमिला राव, काजल तिवारी व केसर गमेती शामिल है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *