पेसिफिक में तोड़फोड़ की जांच करेगी कमेटी

BY — September 13, 2015

130910उदयपुर।  पेसिफिक यूनिवरसिटी में शनिवार को मैस इंचार्ज व छात्र के बीच खाने की थाली को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद के बाद छात्रों ने  यूनिवरसिटी के आधा दर्जन भवन में  जमकर तोडफोड़ की।  छात्रों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

130911जानकारी के अनुसार दोपहर मैस में जम्मू के छात्र शैलेन्द्र सिंह और मैस इंचार्ज मानसिंह के बीच खाने की थाली को लेकर विवाद हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच कुछ अन्य छात्र भी वहां पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। छात्र ने हॉस्टल पहुंच इसकी जानकारी सहपाठियों को दी तो करीब 300-400 कश्मीरी छात्र मैस पहुंचे और  तोडफोड़ शुरू कर दी।  आक्रोशित छात्रों ने करीब आधा दर्जन से अधिक भवनों में तोड़फोड़ की और वहां खड़े कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यूनिवर्सिटी के मैस, लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, होस्टल सहित कई भवनों में छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की। संघर्ष में कई छात्रों,  सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों को भी चोंटे आई।
सूचना मिलने पर मौके पर प्रतापनगर थानाधिकारी मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाइश करनी चाही। 130912खासी संख्या में जुटे  बेकाबू छात्रों ने तोड़फोड़ जारी रखी। बाद में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता बुलवाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपाधीक्षक माधुरी वर्मा, हिरणमगरी थानाधिकारी छगन पुरोहत, डबोक थानाधिकारी, धानमंडी थानाधिकारी  मौके पर पहुंचे और जम्मू कश्मीर के छात्रों को हॉस्टल में पहुंचाया। दूसरे गुट के छात्रों को हाइवे तक खदेड मामला शांत करवाया। यूनिवरसिटी प्रशासन द्वारा सभी संकाय में छह दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई। उधर रजिस्ट्राशर शरद कोठारी का कहना है कि मामले की जांच कमेटी से करवाई जाएगी और दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *