शिक्षा को समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित करें : डामोर

BY — September 15, 2015

विद्यापीठ में सात दिवसीय पुस्तक प्रकाशन प्रमाण पत्र का समापन
128 प्रतिभागियों को दिये प्रमाण पत्र

150902उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एंव राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के साझे में सात दिवसीय पुस्तक प्रकाशन प्रमाण-पत्र का समापन हुआ। मुख्य अतिथि राजीव गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टीसी डामोर ने शिक्षक एवं प्रतिभागियों से आव्हान किया कि उन्होंने जो सीखा है, वे अपनी शिक्षा को समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों के लिए साक्षरता, स्वास्थ एवं जनहित जैसे कार्य करें।

150903अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि छात्र अपनी ख्याति को निरंतर बनाये रखे और वे अपने आप को रॉल मॉडल के रूप में समाज में प्रस्तुत करें। तथा किसी एक क्षेत्र में अपनी महारत हासिल करें। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में ऐसा कार्य करें कि व्यक्ति उनका अनुसरण करे। विशिष्ठ अतिथि उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने कहा कि मेवाड़ में सर्वप्रथम चल पुस्तकालय की स्थापना जनुभाई ने की थी। जनुभाई चाहते थे कि शिक्षा तथा पुस्तकों का लाभ दूरदराज गांवों तक लोगों को मिले। बीएन संस्थान के निदेशक डॉ. एनएन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों की महती आवश्यकता है। अतः सरकार तथा स्वयंसेवी संस्था इस ओर अधिक से अधिक कार्य करें। डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. रचना राठौड़, नरेन्द्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत उद्बोधन रचना राठौड़ ने दिया। संचालन डॉ. अमि राठौड़ ने किया। धन्यवाद डॉ. मनीष श्रीमाली ने दिया। समारोह में डॉ. एसबी नागर द्वारा लिखित फिजियोथैरेपी विषयक मोनोग्राफ का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन राव, डॉ. शशि चितौडा, डॉ. अलख नन्दा, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. धीरज जोशी, डॉ. दिलिप सिंह, डॉ. धमेन्द्र राजोरा सहित विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागी उपस्थित थे।
150904128 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र : नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रोडेक्शन मैनेजर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सात दिवसीय पुस्तक प्रकाशन प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले 128 प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बुक फेयर : कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि विद्यापीठ ने नेशनल बुक ट्रस्ट से तीन अनुबंध किए हैं जिसमें पहला सात दिवसीय पुस्तक प्रकाशन प्रमाण पत्र, बुक फेयर एवं राजस्थान में नेशनल बुक ट्रस्ट की बुक्स बेचने का एकाधिकार प्राप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि 3 से 11 अक्टूबर तक विद्यापीठ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बुक फेयर का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश भर के प्रकाशक मेले में भाग लेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *