Header Banner

स्थापना दिवस पर 56 यूनिट रक्तदान

BY — September 17, 2015

भीण्डर मित्र मण्डल ने एमबी हॉस्पीटल में किए फल वितरण

170901उदयपुर। रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य है। किसी को उपहार दे तो ऐसा जैसा रक्तदान। भीण्डर मित्र मण्डल के आठवे स्थापना दिवस पर रक्तदान तथा फल वितरण का कार्यक्रम महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में गुरूवार को आयोजित किया गया।

अध्यक्ष पंकज गांगावत ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे रोगियों को फल वितरण किया गया उसके पश्चात ब्लड बैंक में भीण्डर मित्र मण्डल के 56 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सचिव हितेश व्यास ने बताया कि रक्तदान करने वालों मे नरेन्द्र भोपावत, संगठन मंत्री लोकेन्द्र सिह चावड़ा, जगदीश पण्ड्या, कमलेश जैन, संजय डूंगरिया, जम्बू कंठालिया, प्रकाश सिंघवी, हितेश व्यास, गोपाल गोराणा, शांतिलाल गांगावत, भोजराज सिंह चावड़ा, गजराज सिंह शक्तावत, अशोक वया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। संचालन गुलाब सेन ने किया स्थापना दिवस पर संरक्षक कैलाश सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया। धन्यवाद् मोहम्मद हुसैन बोहरा ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply