Header Banner

उदयसागर में मिला युवक का शव

BY — September 18, 2015

पूरी तरह सड़ चुका चार दिन पुराना है शव

Police_capउदयपुर। शहर के समीप स्थित प्रमुख झील उदयसागर में शुक्रवार दोपहर को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। युवक का शव काफी दिनों पुराना है और पूरी तरह से सड़ चुकी है।

पुलिस के अनुसार सुबह किसी ने थाने पर फोन करके बताया कि उदयसागर झील में एक युवक का शव तैर रहा है। इस सूचना पर थाने से जाब्ता गया और गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया। शव काफी दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका है और बदबू मार रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु करीब 30 से 35 वर्ष के बीच में है। ठिंगना कद है और हरे कलर का टीशर्ट पहुने हुए है। मृतक के हाथ पर गौरीशंकर और ललित खुदा हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि सभंवतया मृतक शौच के लिए आया होगा और पानी में डूब गया होगा। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply