Header Banner

एमजी में पूजा दाधीच मिस फ्रेशर बॉटनी

BY — September 19, 2015

190901उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नातकोत्तर पूर्वार्ध की छात्राओ के लिए स्नाक्तोत्तर उत्तरार्ध की छात्राओं द्वारा शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

190902कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के द्वारा हुआ और विभाग प्रभारी डॉ सविता चाहर ने छात्राओ को आशीर्वचन से लाभान्वित किया। इस कायर्क्रम में मिस फ्रेशर बॉटनी पूजा दाधीच, प्रथम रनरअप मनीषा डांगी और द्वितीय रनरअप मनीषा कलाल रही। निर्णायक विभाग के व्याख्याता डॉ विवेक शर्मा, डॉ रेखा भाटी, डॉ. किरण टाक और डॉ. वर्तिका जैन थे। विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. इन्दुबाला सोनी और डॉ. फरहत बानू ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने समूह गीत, कविता और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतित्यों द्वारा कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। संचालन पूर्णिमा जोशी और निर्मला शर्मा  ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply