नाई जैन मित्र मंडल का शपथ ग्रहण

BY — September 21, 2015

210901उदयपुर। नाई जैन मित्र मण्डल सोसायटी की वर्ष 2015-17 के लिए नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह विज्ञान समिति में हुआ। शपथ प्रदाता गुलाबचन्द कटारिया थे।

सम्मानित अतिथि प्रमोद सामर, विशिष्ट अतिथि फतहलाल नागैरी व विनोद सिसोदिया थे। अध्यक्ष ललित कोठारी ने अतिथि व सदस्यों का स्वागत और अभिनन्दन किया। कटारिया ने नवगठित कार्यकारणी को वर्ष 2015-17 की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित महामंत्री कमल कोठारी ने मण्डल के धार्मिक कार्यक्रम, मेडिकल कैम्प व फ्री चैकअप, सोश्यल सेवाएँ, धार्मिक स्थानों की 2-3 दिवसीय यात्रा आदि के बारे में भावी योजनाएं सदन में रखी। इसके साथ सोसायटी में नये जोश व ऊर्जा प्रदान करने के लिए एक यूथ विंग घोषणा की, ताकि संस्था की गतिविधियों को नई ऊचाईयाँ प्रदान कर सके। कवि अजातशत्रु ने कवितापाठ से क्षमायाचना का महत्व बताया। कविता से उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गये। धन्यवाद की रस्म धनराज लोढ़ा ने की। संचालन प्रमिला जैन ने किया। समारोह में उपाध्यक्ष राकेश नन्दावत ने सभी अतिथियों का परिचय दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *