Header Banner

पोस्टर प्रतियोगिता के साथ हिन्दी सप्ताह का समापन

BY — September 23, 2015

230901उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से आयोजित सात दिवसीय हिन्दी सप्ताह का समापन बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में हुआ।

प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि सात दिवसीय हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पत्रवाचन का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पत्रवाचन में निर्मला पालीवाल प्रथम, हिन्दी सामग्री संकलन में अनिता सुथार प्रथम रही। इस अवसर पर रेखा कुमावत, भव्या हिंगड़, अलका श्रीवास्तव, जगदीश सालवी, मानसिंह चुण्डावत सहित छात्राए उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply