पति के खिलाफ चलती गाड़ी से फेंकने का मामला

BY — September 23, 2015

230904उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिराकर जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार पूजा पत्नी प्रेमप्रकाश राठौड़ निवासी खेरवाड़ा ने अपने पति प्रेमप्रकाश पुत्र कालूराम निवासी खेरवाड़ा के खिलाफ दर्ज प्रकरण में बताया कि उसने प्रेमप्रकाश से प्रेम विवाह किया था और करीब 6 वर्षों से साथ में रह रही है। पिछले एक वर्ष से उसके पति का एक नफीसा नामक युवती के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए। जिसके बाद से उसका पति उसे परेशान कर रहा है और मारपीट कर रहा है। उसका पति उसे बार-बार उसे छोड़ जाने के लिए कह रहा है और मना करने पर आरोपी उसे जान से मारकर गाडऩे की धमकी दे रहा है। मंगलवार को वह बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी जहां उसने अपने पति को पुन: घर पर छोडऩे के लिए कहा। उसका पति उसे कार में लेकर घर छोडऩे जा रहा था। रास्ते में गाड़ी की स्पीड़ बढ़ा दी और उसे चलती कार से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर पड़ी और उसे चोंटे आई। वहां के लोगों ने उसे संभाला। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *