विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला

BY — September 26, 2015

rapeउदयपुर। जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार बरवाड़ा नाका छोटीसादड़ी निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसके ससुराल में युवक रणवीरसिंह पुत्र रतनसिंह निवासी बलियाखेड़ा छोटीसादड़ी का आना जाना था। इसी कारण उससे उसका अच्छा परिचय था। आरोपी ने कुछ समय पूर्व उसकी क्लिपिंग बना ली और इसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। यह विवाहिता कुछ दिनों पूर्व अपने पीहर ईण्टाली आई थी। जहां पर आरोपी भी आया और इस विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इस पर विवाहिता ने अपने परिजनों को बताया। परिजन इस विवाहिता को थाने में लेकर गए। जहां पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *