Header Banner

आय के साधन के बिना बेमानी है नारी सशक्तिकरण की बात

BY — September 27, 2015

270908उदयपुर। आदिम जाति सेवा संस्थान उदयपुर ने निकटवर्ती गांव मानपुरा में विभिन्न स्थानों पर संचालित स्वंय सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं के लिए एक दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 65 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजिका उर्मिला चौधरी ने बताया कि शिविर में विभिन्न सहायता समूहों भैरूनाथ, खेतपाल, भोलेनाथ, श्री मातेश्वरी, गायत्री, पूजा, जयश्री एवं श्रीमहिला सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं का बताया कि गया कि उनके लिए आय के साधन या रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाए बिना नारी सशक्तिकरण की बात करना बेमानी है।
संस्थान की संस्थापिका कौशल्या छानवाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न महिला सहायता समूहों की सदस्याओं बेनीदेवी डांगी, किरण डांगी, बरजूदेवी डांगी, टीना पालीवाल, अमीना देवी डांगी ने महिलाओं की समझ व जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण दिलाकर सरकार से आय के साधनों से जोडऩे की मांग की। संस्थान की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण, कशीदाकारी, कम्प्यूटर आदि का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। शिविर में सीपी सालवी व संजू ने भी विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply