पुकार द्वारा प्रकृति को समर्पित रविवार

BY — September 27, 2015

270901उदयपुर। पुकार संगठन द्वारा प्रकृति के सृजन हेतु समर्पित 91 वां रविवार को हुआ। प्रकृति को जीवंत करने एवं लोक गण को प्रस्तावित सतत विकास की ओर प्रेरित करने हेतु पुकार वस्तुतः 30 मास से उदयपुर शहर में प्रयासरत है।

पुकार द्वारा सार्वजनिक पार्को में पौधरोपण उपरान्त यथास्थिति के लिये भी प्रगतिरत है। पुकार के 91 वें रविवार-चिल्ड्रन्स पार्क, सेक्टर 4 का शुभारम्भ समस्त 13 सदस्यों को संगठित करने के साथ हुआ। इसके उपरान्त उपरोक्त अंकित पार्क में समस्त सदस्यों के सहयोग द्वारा 12 विभिन्न वर्गीकृत पौधों का रोपण किया गया।
पार्क में कार्यरत भुवनेश ओझा, संस्थापक, पुकार, पार्क के प्रवासी, एवं पुकार के अन्य सदस्य विशाल शर्मा, नितिन नरेश, मोनिका जीनगर, रिषभ यादव, अजय सिंह पंवार, पल्लवी, रितु, रिया रामचंदानी, विनायक वाधवानी, जतिन सोनी, वैभव मेनारिया, पलक शर्मा, चुनित जीनगर, खुशबु शर्मा द्वारा श्रमदान किया गया एवं उदयपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु पुनः एक पहल की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *