विदेशी महिला का आर्ट गैलेरी पर धोखाधड़ी का मामला

BY — September 29, 2015

fruadउदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला ने एक आर्ट गैलेरी पर पत्थर शिल्प बेचकर लाखों रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी अंबामाता राजेन्द्रसिंह जैन ने बताया कि अमेरिका निवासी एक पर्यटक नैन्सी हैमिल्टन हाल होटल नाईल गणगौर घाट ने फतहपुरा स्थित बोगनवेलिया आर्ट गैलरी के भूपेश और तनुजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। दर्ज प्रकरण में बताया कि इस विदेशी महिला ने एक पत्थर शिल्प मूर्ति को आर्ट गैलेरी में बेचने के लिए रखा था। जो कुछ समय पूर्व 7 लाख रूपए में बिक गई थी। इस विदेशी महिला ने इस आर्ट गैलेरी से पैसे मांगे तो आर्ट गैलेरी के संचालकों ने उसे बताया कि उनके पास इस विदेशी महिला के नाम से एक ई मेल आया था और इस ईमेल में दिए अकाउंट नम्बरों में डलवा दिए। जबकि इस विदेशी महिला के अनुसार उसने कोई ईमेल नहीं किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *