Header Banner

विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला

BY — October 1, 2015

rapeउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गढ़ी बांसवाड़ा हाल आकाशवाणी कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने आरोपी सुरेश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र हेमचंद सुथार निवासी मगवास झाडोल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी हलवाई का काम करता है और कुछ दिनों पूर्व आरोपी उसे पूड़ी बनाने के बहाने जावरा लेकर गया। जहां पर आरोपी दो दिन तक उसके साथ रहा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुन: उदयपुर आने के बाद बार-बार आरोपी उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते हुए उसके घर में आकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इस बारे में विवाहिता ने अपने परिजनों को बताया और परिजन इस विवाहिता को थाने में लेकर गए। जहां पर इस विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply