Header Banner

चंदन पेड़ चोरी करने में दो गिरफ्तार

BY — October 3, 2015

031004उदयपुर। शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने गत दिनों गुलाबबाग स्थित एक कार्यालय परिसर से चंदन पेड़ चोरी करने में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ समय पूर्व गुलाबबाग स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय परसिर से चंदन पेड़ चोर काटकर चोरी कर ले गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस ने चंदन पेड़ चोरी करने में रफीक उर्फ बंटी पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी दीवानशाहर कॉलोनी और सैय्यद अख्तर पुत्र हसमत अली निवाीस कारवाड़ी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply