Header Banner

साथ में काम करने वाली युवती को भगाने का मामला

BY — October 9, 2015

091005उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ उसके साथ में काम करने वाली पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रामसिंहजी की बाड़ी सेक्टर 11 निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री आरोपी विभोर अनिरूद्ध पुत्र अनुतोष मजूमदार निवासी सेक्टर 4 के कार्यालय में नौकरी करती थी। आरोपी का शेयर बाजार का व्यवसाय था। दो दिन पूर्व उसकी पुत्री घर से दुर्गा नर्सरी रोड़ ट्यूशन जाने के बहाने निकली थी। जहां से वापस नहीं आई। परिजनों ने पता किया तो सामने आया कि आरोपी भी अपने घर से गायब है। जिस पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply