Header Banner

वन्यजीवों का शिकारी गिरफ्तार

BY — October 9, 2015

Police_capउदयपुर। कुराबड़ थाना पुलिस ने वन्य जीवों का शिकार करने वाले एक कालबेलिया युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक जिंदा गोह, एक मृत गोह और मृत नेवला बरामद किया है।

थानाधिकारी कुराबड़ श्यामसिंह ने बताया कि जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भैंकड़ा में एक युवक अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार कर रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी श्यामसिंह मय जाब्ते के मौके पर गए और एक युवक को पकड़ा। युवक के पास मिले थैले की तलाशी ली तो अंदर से एक जिवित गोह, एक मृत गोह और एक मृत नेवला बरामद हुआ। जिस पर इस युवक को थाने पर लाया गया और पूछताछ की तो इस युवक ने अपना नाम भगवतीलाल पुत्र भग्गा कालबेलिया निवासी बामणिया होना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply