Header Banner

फिर साडि़यां चुराने आई महिलाओं को पकड़ा

BY — October 12, 2015

झांसा देकर कपड़ों में डालकर ले जाती थी साडिय़ां

121005उदयपुर। फतहनगर थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान से एक बार चोरी करने के बाद दूसरी बार फिर चोरी की वारदात करने आई महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार संजय दर्जी निवासी फतहनगर ने मामला दर्ज करवाया कि कस्बे में कपड़ों की दुकान है। कुछ समय पूर्व दो महिलाएं आई थी। इनके साथ में एक छोटी बच्ची भी थी। महिलाओं ने साडिय़ां दिखाने को कहा। इस दौरान वह किसी काम से गया और महिलाएं बिना साड़ी खरीदे ही रवाना हो गई। शाम को दुकान बंद करने के दौरान साडिय़ां गिनी तो साडिय़ां कम पाकर उसने सीसीटीवी कैमरा देखा तो महिलाओं द्वारा अपने कपड़े में साडिय़ां छिपाकर ले जाती दिखी। इसके बाद से ही वह लगातार इन महिलाओं की तलाश कर रहा था। रविवार को ये महिलाएं फिर से नजर आई तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर महिलाएं भागी और लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। लोगों ने पकडक़र धो दिया और पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और दोनों को थाने पर लेकर गए। जहां पर पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम पुष्पाबाई पत्नी बदरू कालबेलिया निवासी वागटों की खेड़ी और काजल पत्नी विक्रम कालबेलिया निवासी मल्लातलाई हाल मण्डप होना बताया। महिलाओं ने साडिय़ां चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply