Header Banner

कला को तराशने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी : मेवाड़

BY — October 13, 2015

सिटी पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय चित्रकारी कार्यशाला जारी

131001उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा यहां सिटी पैलेस के सभा शिरोमणी के दरीखाने में आयोजित आठ दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने अवलोकन कर अमेरिकी चित्रकार रोब वंडरजी से रंगों की बारीकियां जानी।

फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने कार्यशाला में कला में लीन 15 से अधिक चित्रकारों को केनवास पर रंगों का समायोजन करते देखा। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के पारंपरिक एवं आधुनिक चित्र शैली विश्व प्रसिद्ध है किन्तु यह नितान्त आवश्यक है कि इस जीवंत विरासत के  संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए प्रयोग होते रहने चाहिए। इस अवसर पर फाउण्डेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वृंदा राजे सिंह ने अरविन्द सिंह मेवाड़ का चयनित कलाकारों से परिचय करवाया। यह कार्यशाला आगामी 19 अक्टूबर तक चलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply