Header Banner

मुकेश सुखवाल बने ग्राण्ड मास्टर एवं रेन्शी

BY — October 14, 2015

141006उदयपुर। कराटे में उल्लेखनीय योगदान देने, बेहतरीन प्रदर्शन करने व कराटे की पंाचवी उिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल करने पर अब तक सेन्साए रहे ग्लोबल मार्शल आर्ट एकेडमी के चीफ टेक्निकल डारयेक्टर मुकेश कुमार सुखवाल को हाल ही में जालंधर में सम्पन्न हुई प्रथम तीन दिवसीय साउथ ओपन अन्तर्राष्ट्रीय कराटे चेम्पियनशीप में गाण्ड मास्टर अवार्ड एवं रेन्शी उपाधि से सम्मानित किया गया।

कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष रूपलाल चौहान ने बताया कि उक्त अवार्ड गो-जू-रियो के अध्यक्ष एवं ग्रान्ड मास्टर एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हेन शीन के.अनंथन ने एशियन गो-जू-रियो कराटे फेडरेशन के मुख्य रेफरी एवं जज पैनल में शामिल हुए मुकेश सुखवाल को प्रदान किये। इस अवसर पर उदयपुर के दो कराटे खिलाड़ी प्राची साहू एवं अनिल शर्मा को रेफरी सेमिनार उतीर्ण करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि इस अन्तर्राष्ट्रीय परीक्षा में एशिया क्षेत्र से 46 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें से 12 खिलाडिय़ों ने परीक्षा उतीर्ण की। सफल परीक्षार्थी वर्ष 2016 मेे मलेशिया एंव इण्डोनेशिया में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रेफरी एंव जज के रूप में अपनी सेवायें देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply