Header Banner

उदयपुर से जम्मूतवी स्पेशल साप्ताहिक गरीब रथ 23 से

BY — October 14, 2015

train-1उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा महोत्सव एवं दिवाली पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक (06 ट्रिप) गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन करने का निर्णय किया है।

गाडी संख्या 04972 जम्मूतवी उदयपुर 22 अक्टूबर गुरूवार सुबह 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04971 उदयपुर जम्मूo तवी 23 अक्टूरबर को शुक्रवार प्रातः 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
यह गाडी दोनों दिशाओं में मावली जं0, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालन्धर कैन्ट एवं पठानकोट कैन्ट स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply