युवक के खिलाफ बदनाम करने का मामला

BY — October 15, 2015

151005उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक अज्ञात युवक के खिलाफ व्हाट्सअप पर उसके फोटो डालकर बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गोल्ड लीफ भुवाणा निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ दिनों से एक मोबाईल नम्बर से उसके व्हाट्स एप्प पर उसके फोटो डाले जा रहे है और उसे बार-बार बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। इस पर उसने इस नम्बर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। बार-बार फोटो आने पर इस युवती की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इधर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि जिस नम्बर से युवती के नम्बरों पर फोटो डाले जा रहे हैं। वह तो फर्जी नाम से है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *