Header Banner

आपसी विवाद में हमला

BY — October 20, 2015

Police_capउदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही पास में रहने वाले एक युवक के खिलाफ आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार सुन्दर पुत्र नाथू मीणा निवासी गरनाला ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पास में ही रहने वाले अम्बा पुत्र भीमा मीणा निवासी गरनाला से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ अपने घर में था। इसी दौरान आरोपी आया और घर में घुसकर पुराने विवाद के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply