Header Banner

मंदबुद्धि विवाहिता कुएं में कूदी

BY — October 23, 2015

Police_capउदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार नौजी (35) पत्नी चतरसिंह निवासी परमारों की भागल जो मंदिबुद्धि थी। महिला अपने ससुराल से गत दिनों सायरा थाना क्षेत्र के कडेचवास नांदेश्मा स्थित पीहर के लिए रवाना हुई थी जो पीहर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाशा तो इस विवाहिता का शव पीहर वाले गावं के बाहर ही एक कुएं में मिला। पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर आई पुलिस ने शव का बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विवाहिता मंदबुद्धि थी और अक्सर इस तहर की हरकतें करती रहती थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply