Header Banner

रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार का शिलान्यास आज

BY — October 23, 2015

231005उदयपुर। सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत उदयपुर सीटी रेलवे स्टेशन को एक और सौगात मिल रही है। इसके दूसरे पुलिस लाइन की ओर प्रवेश द्वार का उद्घाटन शनिवार सुबह 9 बजे होगा। द्वार विधायकों के कोटे तथा नगर निगम के सहयोग से बनाया जाएगा।

अतिथि के रूप में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुन लाल मीना, विधायक फूलसिंह मीना, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा तथा जिला कलक्टर रोहित गुप्ता मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply