Header Banner

पिता के खिलाफ पुत्री के अपहरण का मामला

BY — October 24, 2015

241004उदयपुर। झाडोल थाना क्षेत्र में पिता के खिलाफ ही उसकी चार वर्षीय मासूम पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। मासूम का पिता उससे मिलने के लिए आया था और मौका देखकर अपने साथ लेकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार झाडोल थाना क्षेत्र के बाघपुरा गांव निवासी एक युवती का विवाह गुजरात के ईडर निवासी दिलीप कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के एक संतान हुई जिसकी आयु चार वर्ष है। कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा है और विवाहिता अपने पिता के साथ रह रही है और बच्चों को साथ रख रही है। वहीं विवाहिता की ओर से पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता के पति दिलीप कुमार ने कुछ दिनों पूर्व ससुराल में फोन किया और अपनी चार वर्ष की बच्ची से मिलने की इच्छा जाहिर की। इस पर बच्ची को उसका मामा बाघपुर में ही एक स्थान पर लेकर गया। जहां पर ईडर से दिलीप कुमार भी आया। मौका देखकर दिलीप कुमार अपनी बच्ची को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया। इस पर बच्ची के नाना ने पिता के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply