Sat, September 12, 2026
Header Banner

रोटरी मेवाड़ ने मनाया दीपावली स्नेहमिलन

BY — November 3, 2015

गूंजे गीतों के तराने

031111उदयपुर।  रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा आज अम्बामाता स्थित होटल ग्रेस लैण्ड मार्क में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

031112क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि समारोह में महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषों ने गीत, संगीत एवं  नृत्य की एकल व सामूहिक प्रस्तुतियां देकर माहौल में समां बांध दिया। क्लब सदस्यों में मोनिका कोठारी, स्वाति भाणावत,साधना मेहता, सोनल पगारिया, डॉ. रीना  राठौड़, लीना चौधरी, नितिश गांधी, सुनीत ओरडिय़ा, राहुल हरण, पवन कोठारी, नितेश कोठारी, योगेश पगारिया, चन्द्रकाश जैन, अभय मलारा, प्रकाश सुहालका ने कोरियोग्राफर भरत वर्मा के निर्देशन में नृत्य की प्रस्तुतियंा देकर माहौल को दीपावलीमय बना दिया। इस अवसर पर सहायक प्रान्तद्बाल पीएल पुजारी, डिस्ट्रिक्ट सचिव डॉ. आनन्द स्वरूप, डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply