Header Banner

पत्नी के बिना बताए जाने पर युवक ने की आत्महत्या

BY — November 4, 2015

sucideउदयपुर। परसाद थाना क्षेत्र में बिना बताएं पत्नी के निकलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार सुरेश (25) पुत्र कुरा मीणा निवासी नाल अलंकार फलां कोटड़ी जो अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। करीब 8 दिन पूर्व इसकी पत्नी पीहर जाने के बहाने निकली थी। जो पीहर नहीं गई थी। 1 नवम्बर को यह युवक अपने गांव आया और पत्नी को लेने के लिए पीहर बोरीकुआं गया तो वहां पर ससुराल ने पक्ष ने पत्नी के आने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर यह युवक मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था और इस युवक ने गत रात्रि को अपने घर के सामने स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने लटका हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर आकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply