भट्ट की भाजपा जिलाध्यक्ष पर तीसरी पारी

BY — November 5, 2015

IMG-20151105-WA0031उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे संगठनात्मक चुनावों के तीसरे चरण में उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष हेतु पुनः तीसरी बार दिनेश भट्ट के शहर जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही शहर जिला उदयपुर के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुए।

चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया के निर्देशन में भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि संगठन चुनाव की शहर जिले में सर्वप्रथम बूथ स्तर संयोजक/अध्यक्ष पद का निर्वाचन किया गया। पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुये। ठीक 2 बजे शहर जिला चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया के निर्देश पर फार्म भरवाने का कार्य प्रारम्भ हुआ। संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर सिर्फ एक नामांकन दिनेश भट्ट का दाखिल किया गया। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में शहर विधानसभा गुलाबचंद कटारिया एवं ग्रामीण विधानसभा से फूलसिंह मीणा के नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
निर्धारित समय पूर्ण होने पर खचाखच भरे सभागार में भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया ने दिनेश भट्ट के शहर जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की करतल ध्वरनि के बीच घोषणा की। इसके साथ ही भट्ट का स्वागत, अभिनन्दन करने कार्यकर्ता उमड़ पडे। जिला की ओर से प्रभारी ने उन्हें साफा पहनाया। आतिशबाजी से वातावरण गुंजायमान हो गया। भट्ट ने धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुये संगठन के हर आदेश की पालना करने व कार्यकर्ताओं के सुख दुख का साथी बनने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपमहापौर लौकेश द्विवेदी, रजनी डांगी, देहात जिलाध्यक्ष डॉ. नरपतसिह शक्तावत, गजपाल सिह राठौड़ मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, अतुल चण्डालिया सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात भट्ट का काफिला उनके सवीना स्थित निवास पर पहुंच जहां पुनः धन्यवाद व आभार की रस्म सम्पन्न हुई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *