Header Banner

दिवाली पर प्रदूषण, दशहरे पर नहीं!

BY — November 10, 2015

इस बार टाउनहॉल में नहीं होगी आतिशबाजी

101103उदयपुर। नगर निगम के महापौर के अजीबोगरीब आदेश से न सिर्फ पार्षदों में रोष है बल्कि आम जनता आतिशबाजी का नजारा करने से वंचित रह जाएगी। मामला दिवाली पर आतिशबाजी का है।

महापौर ने कहा बताते हैं कि दिवाली पर आतिशबाजी इसलिए नहीं की जा रही है कि वायु प्रदूषण होता है और अभी अकाल भी है। उल्लेजखनीय है कि दशहरे पर नगर निगम ने एक लाख रुपए दिए थे जिससे भी आतिशबाजी ही की गई थी। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व भाजपा के नवनिर्वाचित शहर जिलाध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में भी यह मामला उठाते हुए पार्षदों को कहा कि आतिशबाजी बंद करने पर विरोध करना चाहिए था। इस पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि महापौर उनकी सुनते कहां है। इस पर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि पार्षदों को इसका विरोध करना चाहिए था। इस पर मौजूद भाजपा पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि वे अगर सुनें तो विरोध भी करें। संगठन भी केवल महापौर को ही सुन रहा है। इस पर दिनेश भट्ट के पास भी कोई जवाब नहीं था।
यहां यह भी उल्ले खनीय है कि मेले में प्रतिवर्ष नगर निगम को दीपावली के दिन भव्य आतिशबाजी की जाती है। आतिशबाजी देखने पूरे शहर से लोग टॉउन हॉल प्रांगण में आते हैं। निगम के आसपास रहने वाले शहरवासी भी छतों पर जाकर निगम की ओर से की जाने वाली भव्य आतिशबाजी का आनंद उठाते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply