जेठ से अवैध संबंध, पति के तीन टुकड़े कर शव गाड़ा

BY — November 13, 2015

पत्नी और बड़ा भाई गिरफ्तार

murderउदयपुर। जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में एक महिला ने जेठ के साथ अवैध संबंधों को कायम रखने के लिए उसके साथ मिलकर 3 माह पूर्व पति की हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर जमीन में गाड़ दिए। बाद में टुकड़ों को निकालकर सरकारी कुएं में फेंक दिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मादड़ा गांव में एक सरकारी कुएं में एक युवक का कंकाल होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर थानाधिकारी ओगणा शंभूसिंह मय जाब्ते के मौके पर गए। थानाधिकारी ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और मृतक की शिनाख्त मनोहरसिंह पुत्र रतनसिह निवासी मादड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो मामला अवैध संबंधों का निकला। जांच में सामने आया आया कि मृतक की पत्नी और बड़े भाई के बीच अवैध संबंध थे जिसको लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का माहौल था।
पुलिस ने मृतक की पत्नी सूर्या बाई और बड़े भाई नवलसिंह को पकडक़र पूछताछ की तो पहले तो दोनों मना करते रहे और बाद में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवलसिंह की पत्नी की मौत होने के बाद वह मृतक मनोहरसिंह के साथ ही रहता था। इसी दौरान नवलसिंह के अपने भाई मनोहरसिंह की पत्नी सूर्याबाई के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए। इस बारे में मनोहरसिंह को पता चलने पर उसने विरोध किया और इसको लेकर विवाद होता रहता था। विवाद से परेशान होकर नवलसिंह और सूर्याबाई ने मनोहरसिंह की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने 7 अगस्त की रात्रि को मनोहरसिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों ने मनोहरसिंह के शव के तीन टुकड़े किए और मकान के पीछे गड्डा खोदकर उसमें गाड़ दिए। सूर्याबाई अपने पीहर चली गई थी। आरोपियों ने 15 दिन पूर्व गड्डा पुन: खोदा और हड्डियों को बाहर निकालकर पास ही स्थित सरकारी कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और इसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *