Header Banner

सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मार पैसे छीने

BY — November 13, 2015

131101उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मारकर चार युवकों ने नकदी और मोबाईल छीन लिया।

पुलिस के अनुसार मोहन पुत्र नौजीराम रावत निवासी डांगियो का खेड़ा भीण्डर हाल पावर हॉउस सेक्टर 14 जो ट्रांसपोर्ट नगर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। दीपावली की रात्रि को वह पुन: अपने घर पर लौट रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसे रोका और चार में से दो ने उसके हाथ पकड़े। एक युवक ने उसके जेब से करीब 5 हजार रूपए निकाले और मोबाईल छीना। विरोध करने पर इसकी पीठ पर चाकू से वार कर वहीं पटककर चले गए। लोगों ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने अज्ञात चार लोगों के खिलाफ चाकू मारकर लूट करने का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply