रंगोली से बताया, कैसी हो स्मार्ट सिटी

BY — November 15, 2015

स्मार्ट सिटी को लेकर रंगोली प्रतियोगिता

151104उदयपुर। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के तहत कार्यक्रम में 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापेार चन्द्रसिंह कोठारी ने रंग द्वारा स्वच्छ उदयपुर स्वस्थ उदयपुर सुन्दर उदयपुर स्लोगन लिखकर शुरूआत की।

151105सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा माहेश्वरी, खुशी माहेश्वरी व मंजू मून्दड़ा ग्रुप ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रिनिता पाटील व दिव्या पाटिल ग्रुप ने व तृतीय स्थान दीपिका हिलोरिया व नीतीन हिलोरिया ग्रुप ने प्राप्त किया। साथ ही 4 सांत्वना पुरस्कार दीपमाला कुमावत, गुंजन कुमावत, टीना कुंवर राव व हर्षिता सोलंकी ने प्राप्त किये।
प्रथम आने वाले को 11000 रुपए, द्वितीय को 5001 व तृतीय को 2100 रूपए दिए जाएंगे। साथ ही सांत्वना पुरस्कार को 500-500 रुपए प्रदान किये जाएंगे। यह पुरस्कार राशि निगम के आगामी किसी कार्यक्रम में प्रदान किये जाएंगे। रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय कला क्षेत्र के विभिन्न निर्णायकों मेघा वैश्या, डॉ. रामसिंह भाटी, डॉ. प्रदीप कुमावत, डॉ. दीपकजी भारद्वाज द्वारा निर्णय दिए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया, पार्षद चांदनी गौड़, नजमा मेवाफरोश, राजेश बैरागी, पूर्व पार्षद केके कुमावत, अधिशासी अभियंता मुकेश पुजारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *