Header Banner

महालक्ष्मी जी को धराया 56 भोग

BY — November 16, 2015

महालक्ष्मीजी का अन्नकूट महोत्सव

161102उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पिछे स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में सोमवार को महालक्ष्मी जी  को 56 भोग धराया गया। महिला समिति की ओर से महालक्ष्मी जी मन्दिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा मन्दिर परिसर में भव्य विद्युत सज्जा की गई।

मन्दिर के पुजारी पण्डित राजेश आमेटा ने बताया कि महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मन्दिर समिति के अध्यक्ष नन्दलाल लावटी, सचिव भंवरसिंह चौधरी, गोविन्द सिंह चौहान, वल्लभ बंसल, भैरो सिंह परिहार, कन्हैयालाल माहेश्वरी, इन्दर सिंह राणावत, कंचन देवी परिहार, सुरजदेवी सोलंकी सहित कॉलोनीवासियों ने महाआरती में भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply