जेजेसी में नवलखा श्रेष्ठ दम्पति

BY — November 19, 2015

191104उदयपुर। जैन जागृति सेन्टर, उदयपुर द्वारा 100 फिट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में दीपालवी मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जैन जीवन शैली को अपनाते हुए परस्पर दीपावली शुभ कामनाएं दी गई।

विभिन्न स्पर्धाओं में धर्मेश-रेखा नवलखा को श्रेष्ठ दम्पति, मुकेश जैन को श्रेष्ठ पुरूष, डॉ. ललिका मेहता को श्रेष्ठ महिला तथा सुश्री आर्ची चण्डालिया को श्रेष्ठ बालिका से संस्था के मुख्य संरक्षर राजकुमार फत्तावत सम्मान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेघा अत्याक्षरी, चार समुह दीपावली, खेखडा, भैया दुज एवं रूप चतुदर्शी में विभक्त कर कराई गई। आर्ची ग्रुप द्वारा एक  सुन्दर नाटिका तथा दिया चपलोत एवं हिरल सिंघवी समुह द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये गये। श्रीमती सोनल सिंघवी, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, रितु मारू आदि  के मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। स्वागत अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा द्वारा एवं संचालन महामंत्री सुधीर चित्तौडा द्वारा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *