Header Banner

राउण्ड टेबल वीक में हुए सेवा कार्य

BY — November 19, 2015

191106उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया एरिया-12 की ओर से राउण्ड टेबल वीक मनाया गया, जिसका आज समापन हुआ।

एरिया-12 के राउण्ड टेबल वीक के समन्वयक अंकित सिंघवी ने बताया कि सेवा कार्य सप्ताह के दौरान 12 टेबल ने विभिन्न इलकों में जाकर समाज सेवा के कार्य किए। 5 नये स्कूलों में कक्षाकक्ष बनाने का शिलान्यास किया गया। दो नये स्थानों पर टेबलिंग सेन्टर खोले गये। महावीर विकलांग कल्याण समिति के विकलांगों के सहायतार्थ उपकरण खरीदने हेतु चेक प्रदान किया गया। टेबल के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। राउण्ड टेबल द्वारा कैंसर पीडि़त बच्चों की सहायतार्थ मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गये। अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाई। आशाधाम जरूरतमंद महिलाओं के लिए वस्त्र भेंट किये गये। साथ ही आशाधाम में नये सेवा करने की घोषणा की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply