Header Banner

योग चिकित्सा शिविर 22 को FS पर

BY — November 20, 2015

yogaउदयपुर। आयुर्वेद विभाग, पतंजलि योग समिति, नगर निगम व स्वयंसेवी संगठनों के तत्वावधान में रविवार को फतहसागर की पाल पर योग चिकित्सा शिविर होगा।

डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि सर्दी  के मौसम को देखते हुए सर्दी में होने वाली व्याधियों से निजात पाने के अलग-अलग आसन व प्राणायाम का अभ्यास पतंजलि योग समिति के पूर्णकालिक योग प्रशिक्षक अशोक जैन प्रेम जैन, गोपाल डांगी सिखाएंगे। साथ इस मौसम में होने वाली बीमारियों के घरेलू उपचार व रिॠ चर्या के अनुसार खाना पान की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों को सर्दी में होने वाली व्याधियों से कैसे बचाएं व उनको खान पान में क्या खिलाये ताकि वो सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचसके इनकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply