Header Banner

बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित

BY — November 23, 2015

cycle vitaranउदयपुर। बालिकाओं के लिए शिक्षा अनिवार्य है क्योंकि वह दो घरों की संस्कारो की संवाहक है। उसी से भावी पीढ़ी का निर्माण होता है।

यह विचार राजकीय विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेन्सी परिसर में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण समारोह में नगर निगम की भवन अनुमति समिति की अध्यक्ष हंसा माली ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र की अनुपम धरोहर है। राज्य सरकार ने प्रत्येक बालिकाओं के निर्बाध अध्ययन के लिए वह जो यह व्यवस्था की है, सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने 31 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की। कार्यक्रम के प्रांरभ में संस्था प्रधान रेखा चौहान ने आंगतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद की रस्म विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ज्योति तंबोली ने अदा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply