Header Banner

अपहरण कर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला

BY — November 23, 2015

rapeउदयपुर। हिरणमगरी पुलिस ने एक युवती का अपहरण कर दिल्ली में रखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 निवासी एक युवती ने आरोपी अनुराग शर्मा, इसके पिता तारेश शर्मा, माता रूपा शर्मा निवासी संता निरंकारी कॉलोनी दिल्ली और दौसा निवासी विनोद शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था कि आरोपी कुछ दिनों पूर्व उसके घर पर अनुराग का रिश्ता लेकर आए थे तो उसकी माता ने मना कर दिया था। अगले दिन आरोपी उसके घर पर आए और मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होंश आया तो वह एक कमरे में बंद थी और आरोपी उसे दिल्ली लेकर गए थे। जहां पर अनुराग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां पर आरोपी ने करीब ढाई माह तक उसे रखा। जैसे-तैसे कर वह पुन: उदयपुर आई और अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू करते हुए इस युवक को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply