Header Banner

गोवंश को दिलाई मुक्ति

BY — November 23, 2015

Police_capउदयपुर। कोटड़ा पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन कर गुजरात की ओर ले जा रहे गोवंश को आजाद करवाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढेड़मारिया गांव में युवक को अवैध रूप से पिकअप में तीन बैलों को गुजरात की ओर ले जाते हुए पकड़ा। उसे गिरफ्तार कर थाने लाए और पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पप्पू पुत्र रामलाल डांगी निवासी काकरवा भोपालसागर होना बताया। युवक ने बताया कि वह गोवंश को रेलमंगरा गांव से लेकर आया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply