फर्जी पुलिस बन वृद्धा से गहनों की लूट

BY — November 24, 2015

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने फर्जी पुलिस बनकर एक वृद्धा को आगे लूटपाट होने का झांसा देकर गहने लूट कर ले  गए।

जानकारी के अनुसार सेक्टर चार निवासी रेखा पत्नी सवाईलाल मोगरा क्षेत्र में ही स्थित एक मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो बाईक सवार युवकों ने रोका और कहा कि आगे लूटपाट हो चुकी है। दोनों आरोपियों ने वृद्धा को लूटपाट से बचने के लिए हाथों में पहनी सोने की चूडिय़ों को खोलकर पर्स में रखने के लिए कहा। वृद्धा ने हाथों में पहनी सोने की चूडियां उतार दी। इसके बाद आरोपियों ने चूडियों को अखबार में लपेटने के बहाने अपने हाथ में ली और चालाकी से असली चूडियां अपने पास रख ली और नकली चूडियां इन आरोपियों ने अखबार में लपेटकर पर्स में रख दी। आरोपियों के जाने पर वृद्धा ने अखबार को खोलकर देखा तो अंदर नकली चूडियां थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वृद्धा ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply