बहन के घर आकर लगाई फांसी

BY — November 24, 2015

sucideउदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन के घर में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार टीड़ी निवासी लक्ष्मण मीणा मानसिक रूप से बीमार था और आदतन शराब पीने का आदी था। यह प्रतिदिन उदयपुर मजदूरी के लिए आता था और पुन: अपने गांव चला जाता था। इस युवक की एक बहन रोडक़ी बाई जो एकलव्य कॉलोनी में रहती है। यह सोमवार को अपनी बहन के घर पर गया और रात्रि को वहीं पर शराब पी और घर के पीछे पेड़ पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *